मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन ने पांच उम्मीदवारों का नाम किया तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन की ओर से नामों की घोषणा की गयी है।चुनाव में महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इनमें राजद के चार और भाकपा-माले के एक उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करेंगे।राजद के विधायक रामविशुन लोहिया ने कहा कि पार्टी के तरफ से राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सह महिला राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर, शिवहर संसदीय क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार फैसल अली को कैंडिडेट बनाया गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमें समर्थन देने का ऐलान किया है। मतलब साफ़ है की कांग्रेस पार्टी से एक भी कैंडिडेट नहीं होंगे। इन नामों पर मुहर शुक्रवार को राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की विधायकों के साथ हुई बैठक में ली गयी है।एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 11 मार्च ही है। ऐसे में अब इस चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए महज तीन दिनों का ही समय शेष रह गया है। लिहाजा, पार्टी के तरफ से नाम को एलान करने निर्णय लिया जा रहा है। हालांकि,फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी पार्टी के तरफ से नहीं दी गई है।विधान परिषद की एक सीट पर जीत के लिए विधानसभा के 21 सदस्यों के वोट की जरूरत होती है। ऐसे में संख्या बल के हिसाब से एनडीए छह सीटों पर जीत हासिल करता दिख रहा है। महागठबंधन ने 5 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। गठबंधन की सभी 5 सीटों पर जीत को लेकर थोड़ा सस्पेंस बढ़ गया है,क्योंकि अभी तक राजद के 4 विधायक नीतीश की नेतृत्व वाले एनडीए के पाले में जा चुके हैं। विपक्ष को पांच सीटों पर जीत के लिए 105 विधायकों के वोट की जरूरत होगी। ऐसे में महागठबंधन की राह मुश्किल नजर आ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें