मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के वैशाली में बस-ऑटो की टक्कर, तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के वैशाली में बस-ऑटो की टक्कर, तीन लोगों की मौत

पटना। बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर–लालगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह बस और ऑटो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार हाजीपुर-लालगंज राज्य मार्ग 74 पर धनुषी गांव के पास ऑटो और बस में सीधी टक्कर हो गई। ऑटो हाजीपुर से यात्री लोड कर लालगंज जा रही थी। इसी दौरान लालगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस से ऑटो की सामने से टक्कर हो गई । इस दुर्घटना में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद गुस्साएं स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और हाजीपुर–लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ गोपाल मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। ग्रामीणों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और घायल यात्रियों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें