मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: पटना में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, कई मामलों में थी तलाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: पटना में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, कई मामलों में थी तलाश

पटना। बिहार पुलिस अब किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। इसी बीच, पटना के बिहटा क्षेत्र में देर रात करीब 2.30 बजे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा के समीप आनंदपुर गांव के बधार में पटना के टॉप अपराधियों शामिल अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से इकट्ठा हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पटना पुलिस की विशेष टीम ने संबंधित इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी।

इधर, अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से दो अपराधी घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों के पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद दोनों अपराधी गिर गए। घायलों की पहचान बिदेशिया उर्फ अमरेंद्र और पप्पू के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घायलों को इलाज के लिए पहले बिहटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पटना एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस ने हथियार और संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं। पटना पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए दोनों बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। बिदेशिया और पप्पू पर हत्या, रंगदारी और लूट के कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ चेतावनी दी है कि अपराधी अपराध छोड़ दें, नहीं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें