मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, बिहार से गुजरात तक 2532 KM का सफर, जानें पूरा शेड्यूल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई अमृत भारत एक्सप्रेस का ऐलान, बिहार से गुजरात तक 2532 KM का सफर, जानें पूरा शेड्यूल

बिहार से गुजरात के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने भुज और बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। ये ट्रेन देश के चार बड़े राज्यों - गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार को सीधे जोड़ेगी और करीब 2532 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी। रेलवे के मुताबिक ये नई अमृत भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 3 दिन चलेगी। इससे पश्चिम भारत में काम करने वाले बिहार और UP के लाखों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा। रेलवे ने इस ट्रेन के नंबर और समय भी जारी कर दिए हैं।

बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस: ये ट्रेन भुज से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 5:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। भुज अमृत भारत एक्सप्रेस: वापसी में ये ट्रेन बरौनी से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 11:55 बजे खुलेगी और तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। इस ट्रेन का रूट काफी अहम है। ये अपने 2532 किमी के सफर में 20 से ज्यादा बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। प्रमुख ठहरावों में समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।

मतलब अगर आप राजस्थान के कोटा से गोरखपुर जाना चाहते हैं या गुजरात के अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर, तो आपको एक ही ट्रेन में सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। अमृत भारत ट्रेनों को खासतौर पर आम आदमी के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत 2023 में हुई थी। इसमें जनरल और स्लीपर क्लास को मॉडर्न बनाया गया है। इस नई भुज-बरौनी ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे - 11 स्लीपर, 8 जनरल, 1 पैंट्री कार और 2 दिव्यांगजन सह लगेज कोच। इसमें पुश-पुल टेक्नोलॉजी वाले दो इंजन लगे होते हैं जिससे स्पीड ज्यादा और सफर कम समय में पूरा होता है। साथ ही CCTV, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं भी हैं, और किराया भी राजधानी या वंदे भारत से काफी कम है। रेलवे ने अभी इसकी बुकिंग शुरू होने की तारीख नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द इसका शेड्यूल IRCTC पर आ जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें