बिहार से बंगाल जा रही महारानी बस में मिले 1.09 करोड़

बिहार से बंगाल जा रही महारानी बस में मिले 1.09 करोड़
रांची: गिरिडीह जिला प्रशासन और एफएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार से बंगाल जा रही महारानी नामक यात्री बस से 1.09 करोड़ रुपया बरामद किया है। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इसकीपुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात उन्हें यह सूचना मिली कि बिहार के गया से कोलकाता जा रही महारानी बस में एक करोड़ से अधिक राशि को रखा गया है। इस राशि से चुनाव को प्रभावित किया जाना है। इस सूचना पर एफएसटी ( फ्लाइंग स्कवॉड टीम ) को एक्टिव किया गया। टीम में बगोदर बीडीओ अजय कुमार वर्मा, सरिया - बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, बगोदर थाना प्रभारी समेत अन्य कर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया और बगोदर थाना के औरा के पास महारानी बस को खंगाला गया तो 1.09 करोड़ रूपया मिला है। पैसे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।





