मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

बिहारः अररिया में स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहारः अररिया में स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, एक घायलपटना, 09 मार्च । बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज थानांतर्गत लुटिया पुल के समीप दो बाइक सवार चार लोगों को बुधवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक घटना रानीगंज-फारबिसगंज मार्ग पर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के लुटिया पुल के समीप घटी। होली के रंग में सराबोर दो बाइक पर सवार चार युवक बीते रात रानीगंज से फारबिसगंज की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों बाइक में टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से आ रहे एक मैजिक वाहन में टक्कर मारी, जिससे मैजिक वाहन के साथ-साथ दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।घटना में चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए नेपाल इलाज के लिए ले जाया गया।तीनों मृतक की पहचान भवानीपुर के अमर कुमार, सीकेन कुमार, रघुनाथपुर वार्ड संख्या 6 के रंजीत कुमार के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल युवक दीपक कुमार रघुनाथपुर निवासी बताया जाता है।घटना की सूचना मिलते ही परवाहा पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। टक्कर मारकर भाग रहे स्कॉर्पियो को पकड़ कर फारबिसगंज थाना ले गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें