मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मोतिहारी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मोतिहारी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ पर महादेवा के समीप हुआ, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। इस घटना में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि राजेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद प्रसाद के पुत्र का विवाह घोड़ासहन के एक मैरिज हॉल में तय था। विनोद प्रसाद अपने चचेरे भाई अनिल प्रसाद और गांव के उपमुखिया गजेंद्र दास के साथ स्कॉर्पियो से बारात में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, महादेवा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में विनोद प्रसाद, अनिल प्रसाद और गजेंद्र दास की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद घोड़ासहन की पुलिस भी घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले गई, जहाँ चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें