मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने का आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने का आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की ओर से मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्णिया पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित महेश पाण्डेय को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पहले कुछ पूर्व सांसदों और विधायकों के यहां काम करता था। कुछ दिन पहले वह यूएई गया था, जहां उसकी साली रहती है। वहां से एक सिम लेकर भारत आने के बाद उसने उस नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर सांसद पप्पू यादव की मीडिया में दी गई प्रतिक्रिया के बाद आरोपित ने गूगल से उनका नंबर निकाला और यूएई के व्हाट्सएप अकाउंट से धमकी भरा संदेश भेजा।पूर्णिया एसपी ने बताया कि आरोपित महेश पाण्डेय के बहुत लोगों से संबंध हैं, जिसमें राजनीतिक भी हैं और गैंग के लोगों भी हैं। इसने कई बड़े-बड़े जगहों पर काम किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से धमकी देने में प्रयुक्त यूएई का सिम, मोबाइल फोन और उसकी पत्नी का मोबाइल व सिम बरामद किया है। आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें