मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है। इस बीच, पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया।

बताया जा रहा है कि बुधवार को एक ईमेल के जरिए मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम कोर्ट परिसर में पहुंच गई।

सुरक्षा के लिहाज से आनन-फानन में पूरे कोर्ट कैंपस को खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया है। जैसे ही कोर्ट परिसर को खाली करने का निर्देश वकीलों, कोर्ट कर्मियों और आम जनता को मिला, वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना के बाद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। कोर्ट में चल रही सभी न्यायिक प्रक्रियाओं को फिलहाल रोक दिया गया।

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता कमलेश कुमार ने मीडिया को बताया कि कोर्ट प्रशासन को उड़ाने की धमकी मिलने का ई-मेल प्राप्त होने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ले रही है। कोर्ट के प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

एसएसपी समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था और जांच अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

अधिवक्ता ने कहा कि किसी भी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल के स्रोत की जांच की जा रही है और साइबर सेल की टीम धमकी भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें