मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: स्पीकर प्रेम कुमार ने विधानसभा भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार: स्पीकर प्रेम कुमार ने विधानसभा भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

पटना। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक एवं साउंड सिस्टम में उत्पन्न व्यवधान सहित बिहार विधानसभा भवन के रखरखाव एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।

माइक एवं साउंड सिस्टम में उत्पन्न व्यवधान पर भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा के तीनों भवनों एवं परिसर में भवन निर्माण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का रखरखाव सही ढंग से हो, इसकी समुचित व्यवस्था करें।

इस बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि एवं डॉ ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव, बिहार विधानसभा सहित भवन निर्माण विभाग एवं सभा सचिवालय के संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें