मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के पूर्वी व दक्षिणी भागों में हल्की वर्षा की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार असम व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है। इनके कारण पूर्वी व दक्षिणी भागों में हल्की वर्षा की संभावना है। पूर्वी व उत्तर पूर्वी हवा पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहेगी। मौसम में ठंडापन बना रहेगा। ग्रामीण व नदी वाले इलाकों में अन्य जगहों की तुलना में अधिक ठंड लोगों को महसूस होगा।दीपावली तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ प्रदेश में कहीं छिटपुट वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर बिहार की तुलना में पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत लखीसराय, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, शेखपूरा, बेगूसराय, किशनगंज समेत अन्य जिलों में वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में में 7.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, सदर मुंगेर में सर्वाधिक वर्षा 84.0 मिमी दर्ज हुई। वहीं, भागलपुर के कोलगांव में 40.8 मिमी, मुंगेर में 37.0 मिमी, नौबतपुर में 32.0 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 24.2 मिमी व खगड़िया में 23.0 मिमी वर्ष दर्ज की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें