मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की गला रेतकर हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की गला रेतकर हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा

बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां जमीन के चंद टुकड़े के लिए पुत्रों ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। यह पूरी घटना बदौरा गांव की बताई जा रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।

पुलिस ने बताया कि बदौरा निवासी जिलवी देवी के पति रामचंद्र प्रसाद की मौत हो चुकी है। उसका ससुराल भाषीन बिगहा में है, जबकि वह मायके में रह रही थी।

मकान और जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला अपने ही बेटों के व्यवहार से काफी डरी-सहमी रहती थी।

परिजनों का आरोप है कि महिला के मंझले बेटे रविशंकर कुमार और बड़े बेटे चंद्रभूषण कुमार ने ही महिला की हत्या कर दी। रविशंकर कुमार पटना में रहकर वाहन चलाने का काम करता है। दोनों भाइयों का अक्सर अपनी मां से जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार घर में मारपीट और झगड़े की नौबत भी आ चुकी थी।

इससे पहले महिला ने शनिवार को थाना पहुंचकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके बेटे कभी भी हत्या कर सकते हैं। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भी नाराजगी देखी गई। उनका कहना था कि महिला ने पहले ही खतरे की आशंका जताई थी, लेकिन समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। जाम हटाने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा।

इस दौरान हल्की झड़प भी हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हत्या के आरोपित दोनों पुत्रों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी कोणों पर जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें