मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, 11 बीमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, 11 बीमार

सीवान। बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत कौड़ियां पंचायत और आसपास के गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत हो गई है। ग्यारह बीमार व्यक्तियों को समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान और पीएमसीएच पटना भेजा गया है। इनमें से सदर अस्पताल में आठ व्यक्तियों का इलाज जारी है।इस घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों के अनुसार 12 से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। महाराजगंज के एसडीएम अनिल कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया शराब पीने से मौत लग रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मृतकों में कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह (40), रामेंद्र सिंह (30), माघर पोखरा के संतोष महतो (35) और मुन्ना कुमार (32) हैं।ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अंत्येष्टि कर दी। दो लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।इस घटना को लेकर सीवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सीवान के सदर अस्पताल में सदर एसडीएम सुनील कुमार और सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तैनात हैं।डीएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 15 लोगों की बीती रात स्थिति गंभीर हुई, जिसमें से तीन लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी जबकि एक की मौत पटना ले जाने के क्रम में हो गई। सदर अस्पताल सीवान में अभी आठ लोग इलाजरत हैं जबकि तीन लोगों को पटना पीएमसीएच भेजा गया है। सदर अस्पताल में इलाजरत आठ में से एक की स्थिति गंभीर है। हमने दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। साथ ही वहां के एसआई और एएसआई के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें