मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: मुजफ्फरपुर में शाही लीची की तुड़ाई हुई तेज, बगीचों में रौनक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: मुजफ्फरपुर में शाही लीची की तुड़ाई हुई तेज, बगीचों में रौनक बढ़ी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर की देश और दुनिया में प्रसिद्ध 'शाही लीची' की मिठास अब देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य बाजारों तक पहुंचने वाली है। लंबी प्रतीक्षा और मौसम की लुकाछिपी के बाद, शाही लीची में लाली आते ही मुजफ्फरपुर के लीची बगानों में तुड़ाई का काम जोर-शोर से शुरू हो गया है।

मुजफ्फरपुर जिला स्थित प्रसिद्ध बड़ी ईदगाह परिसर के लीची बागानों में तुड़ाई का काम तेज होने के बाद यहां की रौनक बढ़ गई है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर में सबसे पहले शाही लीची इसी बगान की तैयार होती है। यहां के लीची किसान स्थानीय बाजारों के अलावा दिल्ली की मंडी के लिए भी लीची भेज रहे हैं।

करीब दो हफ्ते पहले तक लीची की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे थे।

भीषण गर्मी और उसके बाद ओलों के बीच तेज हवा से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, पिछले दस दिनों में हुए मौसम परिवर्तन से फल का आकार सुधरा, बल्कि लीची में मिठास भी अच्छी हुई है। बड़ी ईदगाह परिसर के बागान में चहल-पहल देखी जा रही है। किसान और व्यापारी दोनों ही उत्साहित हैं।

तुड़ाई के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया है, जो सावधानी से गुच्छों को तोड़ने, उनकी छंटाई करने और फिर टोकरियों में पैकिंग करने के काम में जुटे हैं। किसानों का मानना है कि इस बार फल की गुणवत्ता काफी बेहतर है, जिससे उन्हें महानगरों की मंडियों में अच्छे दाम मिलने की पूरी उम्मीद है।

किसानों का कहना है कि फिलहाल शाही लीची की तुड़ाई शुरू हुई है, लेकिन इसके बाद 'चाइना लीची' की तुड़ाई शुरू होगी।

बताया जा रहा है कि अन्य प्रमुख बागों में भी अगले दो-तीन दिनों में व्यापक स्तर पर तुड़ाई शुरू हो जाएगी। लीची का सीजन छोटा होता है, इसलिए व्यापारियों के बीच इन दिनों सक्रियता भी नजर आती है। बता दें कि मुजफ्फरपुर की शाही लीची की दुनिया भर में अलग पहचान है। इस बार शुरुआत में मौसम ने जरूर डराया था, लेकिन अब बागों की लीचियों की लाली किसानों को उत्साहित कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें