मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : घने कोहरे के कारण एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां आपस में टकराई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : घने कोहरे के कारण एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां आपस में टकराई

मुजफ्फरपुर। बिहार में भीषण ठंड के साथ घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। इस बीच, मुजफ्फरपुर-दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा मोड़ के समीप हुई है, जिसमें एंबुलेंस समेत कई वाहन आपस में भिड़ गए। इस जबरदस्त भिड़ंत में एक एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई एंबुलेंस में एक मरीज वेंटिलेटर और ऑक्सीजन के सहारे था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक और मरीज के परिजन अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड की मदद से एंबुलेंस के गेट और शीशे तोड़े। काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए घायलों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लेने या धीमे होने से पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं। घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण इस मार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया था।

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाया ताकि यातायात बहाल हो सके। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें