मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के किशनगंज में स्कॉर्पियो और डंपर की टक्कर में पांच की मौत, दस घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज,। बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली नगर पंचायत के पेटभरी

के पास एनएच-327ई पर रविवार काे स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की

टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हैं। घायलाें में सात

बच्चे और तीन बड़े लोग हैं। सभी घायलों को किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया

है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, डंपर ड्राइवर को बाहर निकाला जा

रहा है। स्कार्पियो सवार लोग अररिया की ओर से बागडोगरा जा रहे थे। इस बीच

हादसा हो गया। हादसे में मारे गए लोग जोकीहाट थाना क्षेत्र के थपकोल के

रहने वाले हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल पर एसडीपीओ ठाकुरगंज

मंगलेश कुमार सिंह पहुंचे हैं। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं

जबकि डंपर का आगे का हिस्सा डैमेज हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें