मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

छपरा में बैंक लूट के चार आरोपित गिरफ्तार, नकदी और हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। सारण पुलिस ने दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट के 02 लाख 65 हजार रुपये, एक पाइप गन, तीन देशी कट्टे, 11 कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गैंग का मुख्य सरगना प्रीतम फरार है।सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष कुमार ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि छपरा में नकाबपोश लुटेरों ने बीते तीन जून को दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया था। अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक में आठ से नौ की संख्या में आए लुटेरों ने बैंक में घुसकर बैंक कर्मियों से मारपीट कर तकरीबन नौ लाख की राशि लूट ली थी।एसपी ने बताया कि घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया और घटना के महज 72 घण्टे के अंदर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के अलावा तकनीकी सर्विलांस के सहारे की गई। अपराधियों के द्वारा घटना के दिन पहने गए कपड़े को भी बरामद किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें