मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सारण में पिता और दो नाबालिग बेटियों की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना, । बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत

धानाडीह गांव में मंगलवार देर रात घर की छत पर सोए तारकेश्वर सिंह ऊर्फ

झाबर (50) और उनकी दो नाबालिग बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई

जबकि घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार बीती रात

डायल-112 के पर सूचना प्राप्त हुई कि रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाडीह

गांव में तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह के मकान की छत पर तीन लोगों की

धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस दल

तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा।

घटना की जांच में मृतकों की पहचान

तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह और उनकी दो नाबालिग बेटियों के रूप में हुई।

तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी घायल अवस्था में मिलीं, जिन्हें

अस्पताल भेजा गया।

पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने दो अभियुक्तों

सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और अंकित कुमार को हिरासत में लिया है। पूछताछ

में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू

भी बरामद कर लिया है।

प्रथम दृष्टया हत्या का कारण सुधांशु कुमार और

नाबालिग के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना

मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतकों की पहचान कर उनके

परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का

मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश कर स्पीडी

ट्रायल चलाया जाएगा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने हिन्दुस्थान

समाचार से बातचीत में बताया कि स्पीडी ट्रायल के तहत की जाएगी कार्रवाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें