मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सारण में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के कोरिया गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है।जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र कोरिया गांव में बीती रात करीब 10 बजे रात्रि में खाना खाने के बाद एकाएक तीन बच्चों की तबीयत खराब हो गई । परिजनों ने बच्चों को भेल्दी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भर्ती के बाद बच्चों की हालत और खराब होने लगी।बच्चों की हालत खराब होते देख निजी अस्पताल के डाक्टरों ने छपरा सदर अस्पताल ले जाने को कहा तभी परिजन भेल्दी से छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और फिर थोड़ी देर में ही दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बच्चे को पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीनों की मौत कैसे हुई यह एक बड़ी पहेली बनी हुई है।भेल्दी पीएचसी के चिकित्सकों ने सोमवार को बताया कि डायरिया का कोई लक्षण नहीं दिखा है। कोई बरसाती कीड़ा खाने में चला गया होगा, जिसे बच्चों ने खा लिया होगा। इस वजह से इनकी ये हालत हुई। फिलहाल खाने का सैंपल लैब में भेज दिया गया है जांच के बाद ही पता चलेगा किस कारण से ये मौत हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें