मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया

पटना। बिहार में बुधवार को सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुन लिया गया। इस पर सम्राट चौधरी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी और बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद। बिहार का विकास करने का दायित्व बड़ा है।

सम्राट चौधरी ने नवनिर्वाचित विधायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने लगातार दूसरी बार पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री का सपना बिहार में पूरा किया जाएगा। भाजपा के नेतृत्व ने लगातार भरोसा जताया है और आगे भी उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

इधर, विधायक दल के उप नेता चुने जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया। उन्होंने विधायकों को भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों और पार्टी ने एक बार फिर बड़ा दायित्व सौंपा है।

इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहे।

बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी घोषणा की। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके अलावा, उपनेता के तौर पर विजय कुमार सिन्हा के नाम का भी प्रस्ताव आया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें