मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के समस्तीपुर में हुए सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के समस्तीपुर में हुए सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत

पटना। बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में आज रविवार की सुबह ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभ ीका इलाज अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के मुताबिक दलसिंहसराय-विद्यापति नगर सड़क पर मधेयपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को सामने से रौंद दिया। हादसे में टेंपो पर सवार एक शिक्षक और शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक सहित अन्य पांच शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक शिक्षिका की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी कामनी देवी और बिनगामा गांव निवासी शिक्षक राम प्रसाद महतो के पुत्र अमरेंद्र प्रसाद राय (43) के रूप में हुई है। अमरेंद्र राजकीय मध्य विद्यालय उजियारपुर में तैनात थे।घायलों में टेंपो चालक मदुदाबाद निवासी विजय कुमार राय (40), मध्य विद्यालय किसान वाजिदपुर की शिक्षिका सुनैना देवी(40), उच्च माध्यमिक विद्यालय अजनौल दलसिंहसराय की शिक्षिका मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बढौना निवासी रत्ना प्रिया (34), उजियापुर के मध्य विद्यालय माधोपुर की शिक्षिका मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आदलपुर निवासी जूही कुमारी (25) शामिल हैं। घायल रत्ना प्रिया और जूही का इलाज दलसिंह सराय के एक निजी अस्पताल में जारी है, जबकि अन्य को अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें