मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

खड़ी ट्रक को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खड़ी ट्रक को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, दो की मौत

पटना।बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर-महनार रोड स्थित बिदुपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दाउदनगर में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आज सुबह सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं बिदुपुर थाना अध्यक्ष को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सांची पट्टी निवासी विजय महतो के 16 वर्षीय पुत्र करण कुमार एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी लाल मोहन महतो के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। घायल नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर बिंद टोली निवासी चंदेश्वर महतो के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार एवं धर्मेंद्र महतो के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बताए गए। सदर अस्पताल से चालक घायल अवस्था में फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक एवं घायल के परिवार वालों को दी गई।घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को रोड किनारे से हटाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें