मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: रोहतास में स्कार्पियो नहर में गिरी, मुखिया समेत 3 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। रोहतास जिले में बुधवार रात एक स्कॉर्पियो पुल पर चढ़ने के दौरान नदी में जा गिरी जिससे गाड़ी में सवार मुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का दिनारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।पुलिस के मुताबिक घटना दिनारा थानाक्षेत्र के भामपुर सेमरी पुल के पास की है। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी कला पंचायत के वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में स्कॉर्पियो सवार चार अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें