मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : पूर्व विधायक सीताराम यादव और उनके बेटों पर राजद का एक्शन, 6 साल के लिए निष्कासित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : पूर्व विधायक सीताराम यादव और उनके बेटों पर राजद का एक्शन, 6 साल के लिए निष्कासित

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर तीन नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी की ओर से पूर्व विधायक सीताराम यादव, उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ विमल यादव और बड़े पुत्र राजेश कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार की गई है।

आदेश के अनुसार, सीताराम यादव को 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में खजौली विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक-33) से राजद का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया था, जिसमें वे विजयी हुए और 2015 से 2020 तक विधायक रहे। 2020 के चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें उसी क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, परंतु वह हार गए। इसके बाद, विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जब राजद ने खजौली सीट से ब्रजकिशोर यादव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया, तब से सीताराम यादव पार्टी निर्णय से असंतुष्ट बताए गए।

आदेश में उल्लेख है कि उन्होंने इस बार अपने पुत्र राकेश रंजन उर्फ विमल यादव को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतार दिया और बड़े पुत्र राजेश कुमार के साथ मिलकर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। राजद ने कहा है कि प्रचार के दौरान तीनों ने पार्टी और उसके प्रत्याशी के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने के साथ-साथ असंसदीय भाषा का भी प्रयोग किया।

पार्टी ने आगे कहा कि उन्हें कई बार समझाया गया कि वे अपने पुत्र की उम्मीदवारी वापस लें और राजद के अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन करें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। पार्टी ने इसे राजद को नुकसान पहुंचाने और उसके खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने की सुनियोजित साजिश बताया है।

राजद ने स्पष्ट किया है कि यह मामला पार्टी अनुशासन का घोर उल्लंघन है, इसलिए विवश होकर संगठन ने श्री सीताराम यादव, उनके उम्मीदवार पुत्र राकेश रंजन उर्फ विमल यादव और बड़े बेटे राजेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें