मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के

पटना। बिहार की पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सोमवार को मतदान करने पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम लोग निश्चिंत हैं। आंकड़े हम लोगों के साथ हैं। एआईएमआईएम और बसपा के साथियों ने हमारा समर्थन किया है। हम 41 सीटों तक पहुंच चुके हैं। 41 सीटों पर जीत पक्की है।

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमारा पूरा महागठबंधन और धर्मनिरपेक्ष ताकतें एक मंच पर एकजुट हैं। आरजेडी विधायक अनीता देवी ने कहा कि हम शाम को जश्न मनाएंगे, हम जीत रहे हैं।

आरजेडी विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि हम जीतेंगे, निश्चित रूप से हम जीत रहे हैं। आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि शाम को हम आरजेडी कार्यालय में जश्न मनाएंगे और मिठाई बांटेंगे।

कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि हम एकजुट होकर जा रहे हैं। देखते रहिए, शाम छह बजे तक एडी सिंह राज्यसभा पहुंच जाएंगे।

आरजेडी विधायक रणविजय साहू ने कहा कि यह विचारों और सिद्धांतों की लड़ाई है और इस लड़ाई में महागठबंधन एकजुट हुआ है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं।

सीपीआई (एम) विधायक अजय कुमार ने कहा कि जो लोग पांचवीं सीट के बारे में जानना चाहते हैं, उसको हम जीतेंगे। हमने आपको परिणाम पहले ही बता दिया है।

बस यह मत पूछिए कि वोट कहां से आएंगे। विपक्ष को 41 वोट मिले हैं और मतगणना के दौरान आपको 41 से अधिक वोट मिलेंगे, कम नहीं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि हम सभी पांचों सीटें जीतने जा रहे हैं। यह बिल्कुल 110 प्रतिशत निश्चित है। सभी पांचों सीटें हमारी होंगी।

बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि जीत निश्चित है। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे।

जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जीत निश्चित है। भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं मतदान करने पहुंच गई हूं। हम अपना वोट डालेंगे।

एलजेपी विधायक राजू तिवारी ने कहा कि अब बड़े-बड़े दावे करने का समय खत्म हो गया है। आज मतदान हो रहा है और देर शाम तक नतीजे भी आ जाएंगे। पांच की पांचों सीट पर एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायक अपने नेता नेतृत्व में भविष्य नहीं देख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें