मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री रविवार को बिहार के पूर्णिया में एयरपोर्ट सहित कई परियोजना की देंगे सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री रविवार को बिहार के पूर्णिया में एयरपोर्ट सहित कई परियोजना की देंगे सौगात

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 15 सितम्बर को बिहार के पूर्णिया आयेंगे। प्रधानमंत्री नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ-साथ कोसी-मेंची लिंक परियोजना, पटना मेट्रो सहित कई अन्य परियोजनाओं की सौगात बिहार को देंगे।मुख्य कार्यक्रम:

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है। बिहार सरकार ने पूर्णिया में 30 अधिकारियों की तैनाती की है। ये सभी अधिकारी 14 से 15 सितंबर यानी दो दिनों तक पूर्णिया में तैनात रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री के पूर्णिया दौरे के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए इन अधिकारियों को पूर्णिया समाहरणालय में तैनात किया जाता है।पूर्णिया एयरपोर्ट:प्रधानमंत्री मोदी आगामी 15 सितम्बर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्णिया राज्य का चौथा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा, जहां से यात्री विमान सेवा शुरू हो सकेगी। एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान केवल विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। जबकि शीशाबाड़ी की जनसभा में आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होगी। पांच हैंगर का निर्माण भी जनसभा के लिए किया गया है।यातायात व्यवस्था:प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। ट्रैफिक पुलिस आम लोगों के लिए रूट चार्ट और पार्किंग स्थलों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। कसबा, डगरूआ लेन, गुलाबबाग मार्केटिंग यार्ड, शीशाबाड़ी चौक और जीरोमाइल सहित 16-17 स्थानों पर वाहन पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की गई है। जनसभा में भाग लेने के लिए जिले सहित सीमावर्ती इलाकों से बसों द्वारा लोगों के आने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें