मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

बाढ़ और सूखे दोनों से निपटने को तैयार बिहार: विजय चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाढ़ और सूखे दोनों से निपटने को तैयार बिहार: विजय चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने संभावित बाढ़ और अल्पवृष्टि दोनों परिस्थितियों से निपटने की व्यापक तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ केवल स्थानीय बारिश से नहीं, बल्कि नेपाल और झारखंड में अधिक वर्षा होने पर भी गंभीर स्थिति पैदा होती है, इसलिए विभाग लगातार निगरानी और पूर्व तैयारी में जुटा है।

जदयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत में विजय चौधरी ने कहा कि उत्तर बिहार में नेपाल में अधिक बारिश होने पर घाघरा, गंडक, कोसी और महानंदा जैसी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जबकि दक्षिण बिहार में झारखंड में भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति बनती है।

उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष नालंदा और जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के कई जिले झारखंड में हुई बारिश से प्रभावित हुए थे, लेकिन इस वर्ष फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है और आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने नई योजना के तहत बाढ़ के अतिरिक्त पानी को नहरों और अन्य माध्यमों से जलाशयों में संग्रहित करने की व्यवस्था शुरू की है।

इस पानी का उपयोग बाद में अल्पवृष्टि या सूखे की स्थिति में किसानों को सिंचाई उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य केवल बाढ़ नियंत्रण नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना भी है।

राजनीतिक सवालों पर विजय चौधरी ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने के साथ उसने जनता के भरोसे को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 से 2030 तक के जनादेश का मूल आधार सुशासन और विकास की वही नीति है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थापित किया था।

उनके अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उसी विकास मॉडल और 'न्याय के साथ विकास' की नीति को आगे बढ़ा रहे हैं।

आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से ही मिली है। मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है, इसलिए इस पर अटकलें लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

वहीं, राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करेगी और जो भी उचित होगा, वही किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें