मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: जदयू कार्यालय के बाहर निशांत कुमार की राजनीति में आने की मांग को लेकर फिर लगे पोस्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: जदयू कार्यालय के बाहर निशांत कुमार की राजनीति में आने की मांग को लेकर फिर लगे पोस्टर

पटना। बिहार की सत्ता में एनडीए भले ही प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में पहुंच गई हो, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत की राजनीति में उठने वाली जदयू कार्यकर्ताओं की मांग धीमी नहीं पड़ी है।

जदयू कार्यकर्ता निशांत की राजनीति में एंट्री की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पटना स्थित जदयू कार्यालय के बाहर मंगलवार को एक बार फिर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा इसी मांग को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। लगाए गए पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत की तस्वीर है।

कृष्णा पटेल द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए लिखा गया है, "पार्टी के सर्वमान्य प्रधान...कार्यकर्ताओं की भावना का भी अब रखिए ध्यान…" पोस्टर में बड़े अक्षरों में आगे लिखा गया है, "नीतीश सेवक, मांगे निशांत।

पोस्टर में समस्त जदयू परिवार और देशवासियों को मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए आग्रह करते हुए लिखा गया है, "चाचा जी, के सपनों का निशान है ये तीर, भाई निशांत जी हैं, तीर का अगला तकदीर।"

बता दें कि निशांत के राजनीति में प्रवेश को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक मुंह नहीं खोला है, जबकि निशांत भी इस सवाल को टालते रहे हैं।

पिछले दिनों जदयू से जुड़े संगठन 'मुकुंद सेना' के सदस्यों ने इसी मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर 12 घंटे की भूख हड़ताल की थी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर निशांत कुमार को राजनीति में आते देखना चाहते हैं। उन्होंने निशांत कुमार को शिक्षित, सक्षम और दूरदर्शी बताया। उनका मानना है कि उनके नेतृत्व से जनता दल यूनाइटेड को नई दिशा मिल सकती है। इसके अलावा भी निशांत को राजनीति में आने को लेकर कई बार पोस्टर लगाए जाते रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें