मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : शराब पार्टी की सूचना पर दबिश देने पहुंची टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : शराब पार्टी की सूचना पर दबिश देने पहुंची टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

भभुआ। बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में एक शराब पार्टी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों की ओर से जमकर पथराव किया गया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस को आत्मरक्षार्थ गोली भी चलानी पड़ी।

पुलिस के अनुसार, कझार घाट गांव में जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति की जेल से छूटने की खुशी में बुधवार की देर रात शराब पार्टी का आयोजन किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में डीजे, लेडी डांसर और हर्ष फायरिंग के साथ जश्न मनाया जा रहा था।

इसी बीच इसकी सूचना कुदरा थाना पुलिस को हुई। थाना प्रभारी अपने अन्य सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को देखते ही लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। इस क्रम में जमकर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिस पर गोली भी चलाई गई

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पथराव में थाना अध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस पर फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इस घटना में एक ग्रामीण के गोली लगने से घायल होने की खबर है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर कुदरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस ग्रामीण को गोली लगी है, उसका बयान दर्ज किया गया है। उसके पीछे से गोली लगने की बात बताई जा रही है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही गोली चलने की दिशा और परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

इधर, ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस ने पहले फायरिंग की, जबकि पुलिस इसे आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई बता रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें