मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार पुलिस के सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस तालाश में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार पुलिस के सिपाही ने की पत्नी की हत्या, पुलिस तालाश में जुटी

पटना। राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर एक सिपाही फरार हो गया है। मृतका दीपिका भारती है।पुलिस के मुताबिक आरोपित बिहार पुलिस 2011 बैच का सिपाही धनंजय पुलिस लाइन में पोस्टेड है। दो माह पहले ही पीटीसी की ट्रेनिंग कर लौटा था।धनंजय पत्नी के साथ थाना के पीछे सरकारी क्वार्टर के द्वितीय तल्ला में रहता है। किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था। विवाद के बाद सिपाही ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के शव को पुलिस ने बंद कमरे का ताला तोड़कर निकाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एफएसएल की टीम छानबीन कर रही है।दो दिन पहले पति-पत्नी प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर के लौटे थे। एक 5 साल की बच्ची है, जिसे कुंभ जाने से पहले नानी के घर पहुंचा दिया गया था। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। घटना की सूचना मृतका के परिजन को दी गयी है।टाउन एएसपी दीक्षा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपित धनंजय कुमार सिंह अभी फरार है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें