मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

वक्फ बिल पर बैठक बहुत महत्वपूर्ण, बजट सत्र में देनी है रिपोर्ट : जेपीसी अध्यक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वक्फ बिल पर बैठक बहुत महत्वपूर्ण, बजट सत्र में देनी है रिपोर्ट : जेपीसी अध्यक्ष

पटना। केंद्र सरकार के जरिए लाए गए वक्फ बिल पर चर्चा के लिए लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने शनिवार कहा कि यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें हम सभी लोगों से वक्फ बिल पर बातचीत करेंगे और उनकी राय लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में हमें रिपोर्ट भी देनी है। इसलिए बैठक में मिले सुझावों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक हमारी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।जेपीसी अध्यक्ष जगदम्बिका पाल पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले की बैठकों में जो शिकायतें और सुझाव हमें मिले हैं, उन सभी को हम अपनी रिपोर्ट में दर्ज करेंगे। इसके साथ जिस जमीन को लेकर यह दावा किया जाता है कि यह वक्फ बोर्ड की है, उन पर अधिकारियों से बातचीत करेंगे और जरूरी कागजात प्राप्त करेंगे।साथ ही कहा कि अब तक 200 से अधिक डेलिगेशन से बातचीत हो चुकी है और 32 बैठकें दिल्ली में आयोजित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हमने अब तक काफी डेलिगेशन से बातचीत की है और हम पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।जेपीसी के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि हम पूरे देश में बैठकें कर रहे हैं। आज पटना में भी बैठक करेंगे और लोगों से सुझाव लेंगे। इन सुझावों के आधार पर हम केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे। वक्फ बिल पर चर्चा बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि, यह देश के धार्मिक और सामाजिक संगठन से जुड़े मामलों को सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम है।उल्लेखनीय है कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की टीम पटना पहुंच चुकी है। राज्यसभा और लोकसभा के कई सदस्य, जो इस कमेटी में शामिल हैं, शुक्रवार रात पटना पहुंच गए थे। बैठक में कमेटी सभी लोगों से उनके सुझावों को सुनेगी और इन सुझावों को केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें