मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में नए खेल विभाग को राज्यपाल की मंजूरी -सरकार ने जारी की अधिसूचना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार ने अलग से खेल विभाग गठन करने का फैसला लिया था। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अब राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी इसे मंजूरी दे दी है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।दरअसल, बीते 6 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगा। मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि जल्द ही बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगा, जिससे खेल के क्षेत्र में बेहतर काम हो सकेगा।मुख्यमंत्री के एलान के बाद सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को सरकार ने स्वीकृति दे दी।

कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद प्रस्ताव को राजभवन भेजा गया था, जहां राज्यपाल ने भी बिहार में नए खेल विभाग को अपनी मंजूरी दे दी है। इस नए खेल विभाग की के अधीन खेल-कूद के विकास से संबंधित कार्य, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए गठित खेल से संबंधित संस्थाएं समेत अन्य कार्य रहेंगे।बता दें कि बिहार में अभी तक खेल से संबंधित सभी कार्य कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अधीन किए जाते थे लेकिन अब इस विभाग को अलग कर दिया गया है। जितेंद्र कुमार राय इस विभाग के मंत्री हैं। अलग से खेल विभाग के गठन के बाद राज्य में स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें