मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: संदिग्ध स्थिति में एक की मौत, दो बीमार, जहरीली शराब पीने की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: संदिग्ध स्थिति में एक की मौत, दो बीमार, जहरीली शराब पीने की आशंका

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में गुरुवार को कथित तौर से जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी भी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। पीड़ित दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि इस घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र चंदू साह के रूप में हुई है। वहीं बीमार लोगों में इसी थाना क्षेत्र के नंदकिशोर ठाकुर के पुत्र लोहा ठाकुर और रमेश साह के पुत्र लड्डू साह उर्फ जितेंद्र साह शामिल हैं। दोनों का इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि बुधवार की रात को तीनों ने मुसहरी टोला स्थित एक अवैध शराब की दुकान से शराब पी थी। शराब पीने के बाद तीनों की स्थिति बिगड़ने लगी। सभी ने पेट में दर्द की शिकायत की। इसी क्रम में चंदू साह की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जहरीली शराब बेचने वाले की पहचान कर ली गई है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

परसौनी मुसहरी टोला, तुरकौलिया में अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में एसडीएम और एसडीपीओ कैंप कर रहे हैं। घटना की विस्तृत जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी लगाया गया है, ताकि शराब के नमूनों की जांच कर सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बता दें कि बिहार में किसी भी तरह की शराब के सेवन और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध है। सरकार इस कानून के कड़ाई से पालन को लेकर कई तरह के कदम उठा चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें