मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : नीतीश कुमार की पार्टी ने बनाया इतिहास, जदयू के सदस्यों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : नीतीश कुमार की पार्टी ने बनाया इतिहास, जदयू के सदस्यों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा

पटना। बिहार के सत्तारूढ़ एनडीए में प्रमुख सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्राथमिक सदस्यों की संख्या में एक इतिहास रचा है। जदयू का दावा है कि उसके प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है।

जदयू के प्रमुख नीतीश कुमार बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद लगातार संगठन पर ध्यान दे रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बुधवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि एक करोड़ से अधिक सदस्यों वाले जदयू परिवार में आपका स्वागत है।

उन्होंने जदयू के प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ होने की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "हमें बताते हुए खुशी है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा 6 दिसंबर 2025 को शुरू किए गए 'जदयू सदस्यता अभियान 2025–28’ के तहत एक करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने के पहले लक्ष्य को छह महीने से भी कम समय में हासिल कर लिया गया है।

''

संजय कुमार झा ने आगे बताया कि कल (2 जून 2026) तक पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की कुल संख्या एक करोड़ एक हजार नौ सौ पच्चीस हो चुकी है।

जदयू नेता ने इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए बूथ स्तर तक चलाए जा रहे 'जदयू सदस्यता अभियान' को सफल बनाने में सक्रियता से जुटे सभी कार्यकर्ता साथियों का अभिनंदन किया।

उन्होंने लिखा, "अपने जनप्रिय नेता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी बिहार परिवार की सेवा करने तथा बिहारवासियों की अपेक्षाओं पर निरंतर खरा उतरने के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है।

जदयू का सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी के शीर्ष नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में की गई थी। अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और नए लोगों को पार्टी से जोड़ना था। पार्टी का कहना है कि अभियान को राज्यभर में अपेक्षा से अधिक समर्थन मिला और कार्यकर्ताओं ने गांव से लेकर शहर तक सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें