मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: नीतीश कुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह, नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पहुंचे पटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: नीतीश कुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह, नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पहुंचे पटना

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का गठन करने जा रही है। बुधवार को नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना गया। वे गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंचे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को बहुत प्यार दिया है, इसीलिए सरकार बन गई है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को आशीर्वाद दिया है। पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से एनडीए जीती है उससे पता चलता है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता बहुत खुश है। इसका यह भी संदेश है कि आगे भी आप लोग इसी तरह का काम करते रहें, आप लोग ही बिहार में रहेंगे।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव पटना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में बहार है, एनडीए सरकार है। बिहार में अपने काम के दम पर फिर से एनडीए सरकार आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार अलग-अलग राज्यों में सरकार बन रही है। ये बहुत ही खुशी की बात है। मैं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आया हूं।

पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

इसे लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारी चल रही है। समारोह में आम से लेकर खास लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है।

एक दिन पहले नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली थी।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं।

भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें