मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: राज्यसभा सदस्यता से पहले नीतीश कुमार ने किया अतिथि निवास का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: राज्यसभा सदस्यता से पहले नीतीश कुमार ने किया अतिथि निवास का उद्घाटन

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधायक आवासन योजना के अंतर्गत विधान परिषद अतिथि निवास का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन तथा सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विधान परिषद अतिथि निवास का निरीक्षण करने और वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद कहा कि विधान परिषद अतिथि निवास बहुत अच्छा बना है। यहां की सुविधाओं का लाभ विधान परिषद के सदस्यों को मिलेगा।

विधान परिषद के सदस्यों के लिए अतिथि आवास, सामुदायिक केंद्र, कैंटीन और पुस्तकालय का निर्माण किया गया है।

विधान परिषद अतिथि निवास एक पांच मंजिला भवन है, जिसमें बेसमेंट, भू-तल एवं चार मंजिलों का निर्माण किया गया है। इस भवन में 30 सुईट रूम, चार लाउंज, और सुरक्षा लाउंज का निर्माण किया गया है। प्रत्येक सुईट रूम में एक छोटा किचन, ड्राइंग रूम तथा विश्राम हेतु एक कमरा (शौचालय सहित) का निर्माण किया गया है।

कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन एक दो मंजिला भवन है, जिसके एक भाग में कैंटीन एवं दूसरे भाग में पुस्तकालय का निर्माण किया गया है।

कैंटीन के भूतल एवं प्रथम तल पर कैंटीन डायनिंग हॉल, किचन, रेस्ट रूम, पेंट्री, स्टोर, सर्विस एरिया, और शौचालय का निर्माण किया गया है। पुस्तकालय के भूतल पर कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय एवं शौचालय का निर्माण किया गया है। पुस्तकालय के प्रथम तल पर रिडिंग हॉल, लॉबी एवं स्टोर का निर्माण किया गया है। सामुदायिक केंद्र एक दो मंजिला भवन है। इसके भूतल एवं प्रथम तल पर हॉल, स्टोर, किचन, लॉबी, और शौचालय का निर्माण कराया गया है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय सहित कई विधान पार्षद और अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए है। संभावना है कि वे 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें