मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में एनडीए के नेता बोले, महिलाओं का हक छीनना विपक्ष को महंगा पड़ेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में एनडीए के नेता बोले, महिलाओं का हक छीनना विपक्ष को महंगा पड़ेगा

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने 5 देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पहुंचे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है।

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे अपने वाहन से मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मुलाकात की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट की है।

उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "जननेता, बिहार के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज मेरे सरकारी आवास पर आगमन हुआ।

उनका अभिवादन स्वीकार कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।"

तस्वीर देखने से यह साफ है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री से हालचाल जानने उनके आवास पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जनता जनार्दन अभिवादन स्वीकार्य कार्यक्रम में पहुंचे।

वहां उन्होंने मिलने पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था। यह पहला मौका है जब उनके सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार खुद चौधरी से मिलने पहुंचे।

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोनपुर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पावन धाम में सपरिवार पूर्ण विधि विधान से दर्शन-पूजन किया था।

सोनपुर में गंगा एवं गंडक नदी के संगम पर स्थित प्राचीन बाबा हरिहरनाथ मंदिर विश्व का एकमात्र ऐसा शिवालय है, जहां शिव (हर) और विष्णु (हरि) का वास है। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से प्रदेशवासियों पर विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए मंगलकामना की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें