मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में हाजीपुर के बाद एनआईए का मुजफ्फरपुर छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में हाजीपुर के बाद एनआईए का मुजफ्फरपुर छापा

पटना। बिहार में हाजीपुर के बाद अब एनआईए की टीम ने मुजफ्फरपुर में छापा मारा है। कुढनी प्रखंड के मलकौनी गांव में सुबह एनआईए की टीम पहुंची और मुखिया नंदकुमार राय उर्फ भोला राय के आवास पर छापा मारा। सुबह पांच बजे से यह कार्रवाई चल रही है। टीम मुखिया भोला राय के घर का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। इस दौरान कैश और अन्य संदिग्ध चीजों के बरामद होने की सूचना है। पूर्व में मुखिया का बेटा एके-47 की बरामदगी पर जेल जा चुका है। एनआईए और पुलिस अधिकारी विवरण बताने से परहेज कर रहे हैं। इससे पहले 13 दिसंबर को एनआईए ने सीतामढ़ी के बाजपट्टी में एक मुर्गा बेचने वाले दुकानदार अब्दुल अलीम के घर छापा मारा था। टीम ने अब्दुल से कई घंटे तक पूछताछ की थी। कहा जा रहा है असम से जुड़े एक मामले में एनआईए की टीम ने छापा मारा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें