मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: पेड़ काटने के विवाद में भतीजे का खूनी हमला, चाचा की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: पेड़ काटने के विवाद में भतीजे का खूनी हमला, चाचा की मौत

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले में केले के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने धारदार हथियार से अपने चाचा की हत्या कर दी। हमले में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उनके बेटे के भी घायल होने की सूचना है।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब एक बजे की है। मृतक की पहचान इस्माइलपुर गांव निवासी अमोद राम (55) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि केले के पेड़ काटने को लेकर परिवार के भीतर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी चंदन कुमार ने कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में अमोद राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घटना में मृतक के बेटे के भी घायल होने की जानकारी मिली है। उनकी स्थिति के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वैशाली स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह केले के पेड़ काटने को लेकर हुआ आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात है और पूरे क्षेत्र पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें