मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर के रक्सा के समीप तिरहुत मुख्य नहर का बीस फीट बांध टूटा, सैकड़ों खेतों में घुसा पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर के रक्सा के समीप तिरहुत मुख्य नहर का बीस फीट बांध टूटा, सैकड़ों खेतों में घुसा पानी

मुजफ्फरपुर। जिले के मड़वन प्रखंड क्षेत्र के रक्सा स्थित वार्ड संख्या 14 में रविवार की अहले सुबह तिरहुत मुख्य नहर का उत्तर दिशा वाला बांध करीब बीस फीट तक टूट गया। बांध टूटने के बाद नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। घटना के बाद किसानों में चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक नहर का बांध टूट गया। देखते ही देखते नहर का पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा। किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि नहर में पानी की मात्रा फिलहाल अधिक नहीं होने के कारण खेतों में जमा पानी धीरे-धीरे निकल भी रहा है। इसके बावजूद बांध की समय पर मरम्मत नहीं होने पर स्थिति गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।पूर्व मुखिया इंदल साह ने बताया कि फिलहाल नहर का पानी आसपास स्थित किसी भी घर तक नहीं पहुंचा है। लेकिन बांध करीब बीस फीट तक टूट जाने के कारण लगातार पानी का बहाव जारी रहा तो आसपास के रिहायशी इलाकों के साथ-साथ बड़े क्षेत्र में लगी धान की फसल प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही धान की रोपनी कर चुके हैं और इस समय खेतों में पानी का अनियंत्रित प्रवेश फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर टूटे बांध की अविलंब मरम्मत कराने तथा नहर के पानी के बहाव को नियंत्रित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेने और बांध को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसानों को होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें