मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

अगर आप पर कोई आपराधिक केस नहीं है तो आप बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकतेः सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अगर आप पर कोई आपराधिक केस नहीं है तो आप बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकतेः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक मुखिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर आप पर कोई आपराधिक केस नहीं है तो आप बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकते हैं। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये टिप्पणी की।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप पर पहले से दर्ज मामलों का विवरण कहां है। तब याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामले तो हैं लेकिन मुझे इस मामले में गांव की राजनीति की वजह से फंसाया गया है। इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि बेशक, बिहार में एक मुखिया के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने चाहिए। अगर आपके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है तो आप मुखिया बनने के लायक नहीं हैं। इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता एक आम मुखिया है जिसे गलत तरीके से इस मामले में फंसाया गया है। तब जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आपने गुंडों को किराये पर लिया है। आप अब इसलिए फंस गए हैं क्योंकि आपके खिलाफ सबूत मिल गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें