मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की

पटना। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने सोमवार को अब चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनके बाल-बच्चे चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, अनंत सिंह सोमवार को राज्यसभा चुनाव में अपना मतदान करने जेल से विधानसभा पहुंचे थे।

बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान करने के बाद वे फिर से जेल लौट गए।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।

अब बच्चे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब राजनीति में अगली जिम्मेदारी उनके बड़े बेटे निभाएंगे।

विधायक अनंत सिंह का यह बयान उस समय सामने आया है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं। ऐसे में अनंत सिंह की इस घोषणा के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

अनंत सिंह पहले भी कह चुके थे कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, तो वे सक्रिय राजनीति से दूरी बना लेंगे।

पत्रकारों ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, "वे जहां जाना चाहेंगे, जाएंगे।"

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर अनंत सिंह ने कहा, "जो होगा अच्छा होगा।"

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब हमें पता नहीं है।

लेकिन जो भी होगा, उसका निर्णय नीतीश कुमार लेंगे।

अदालत द्वारा अनंत सिंह को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंत सिंह वोट डालने विधानसभा पहुंचे थे।

राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट को लेकर गहमागहमी बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार एनडीए के लिए चार सीट पर जीत तय है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर अन्य विधायकों की जरूरत है। इसी तरह महागठबंधन के एक प्रत्याशी के लिए उसे अन्य दलों के विधायकों की जरूरत है। एआईएमआईएम ने महागठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें