मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

भोजपुर एनकाउंटर मामले को बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोजपुर एनकाउंटर मामले को बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

बक्सर। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित रूप से पुलिस मुठभेड़ में एक युवक की मौत से लोग आक्रोशित हैं। इस बीच, बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों को भरोसा दिया कि पूरे मामले की जांच होगी और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से बातचीत में बिहार के शिक्षा मंत्री तिवारी ने भोजपुर में एनकाउंटर मामले को लेकर कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिस युवक की एनकाउंटर में मौत हुई है, उसने भी जो व्यवहार सोशल मीडिया में दिखाया, वह अच्छा नहीं था, लेकिन पुलिस को उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाना चाहिए था और अगर एनकाउंटर जरूरी भी था, तो हाफ एनकाउंटर करना चाहिए था।

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को बिहार सरकार ने गम्भीरता से लिया है। फिलहाल चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आगे इसकी पूरी जांच कर जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले गुरुवार को युवक का शव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और लोग सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि युवक पर किसी प्रकार का पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज नहीं था और वह आत्मसमर्पण कर चुका था। इसके बाद पुलिस ने गोली मारी।

बुधवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मानसिक रूप से परेशान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, युवक ने बुधवार को फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

इस दौरान युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें