मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने मुर्शिदाबाद में मस्जिद की नींव रखे जाने पर ममता बनर्जी सरकार को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने मुर्शिदाबाद में मस्जिद की नींव रखे जाने पर ममता बनर्जी सरकार को घेरा

पटना। बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी' नाम से मस्जिद की आधारशिला रखे जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में ममता बनर्जी और उनके लोग हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं।

लखेंद्र पासवान ने कहा, "बंगाल में जिस तरह ममता बनर्जी और उनके लोग एक खास धर्म या समुदाय को निशाना बना रहे हैं, कुछ लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं और दूसरों (हिंदू) का अपमान कर रहे हैं, वह चिंता की बात है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ममता बनर्जी और उनके लोगों को लगता है कि बंगाल भारत का अलग हिस्सा है, लेकिन उनको मानना पड़ेगा कि देश बाबासाहेब अंबेडकर के बनाए संविधान से चलता है। इसलिए बंगाल भारत से अलग नहीं है। किसी खास समुदाय या मजहब को अपनाकर हिंदू समाज के लोगों को निशाना बनाना और उन्हें अपमानित करना मंजूर नहीं है।"

मंत्री पासवान ने दावा किया कि बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल की बारी है। आने वाले समय में बंगाल से ममता बनर्जी को जाना पड़ेगा।

लखेंद्र पासवान शनिवार को कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल के साथ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। लखेंद्र पासवान और दिलीप जायसवाल ने पटना के चितकोहड़ा अंबेडकर चौक पर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज यहां बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एक यादगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सरकार के मंत्री और अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ मिलकर कार्यक्रम में भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का सपना लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना था और हम उस सपने को पूरा करने के लिए काम करेंगे। एक-एक गरीब और वंचित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें