मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में नीतीश का जलवा बरकरार, विरोधियों को लगा बड़ा झटका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

किशनगंज,।

बिहार में वोटों की गिनती जारी है। फिलहाल एनडीए बिहार में 33 सीटों पर

लीड कर रही है लेकिन सियासी गलियारे में इस बात पर चर्चा होने लगी है कि

बिहार में अब भी नीतीश कुमार का जलवा बरकरार है, क्योंकि ताजा रुझान जो

सामने आ रहे है वो हैरान करने वाला है।

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश

कुमार की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। उनके एनडीए में

शामिल होने पर कई तरह की बातें की जाने लगी थी लेकिन अब रूझान सामने आने के

बाद ये कहा जाने लगा है कि उनका जलवा अब भी बरकरार है। दरअसल, पहली बार

ऐसा हुआ है कि जब बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से अधिक

सीटों पर चुनाव लड़ी। बीजेपी ने 40 में से 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

जबकि जेडीयू के हिस्से में 16 सीटें आई थीं। 5 सीटों पर चिराग पासवान और एक

सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, उपेन्द्र

कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी एक सीट पर लड़ी।

खबर

लिखे जाने तक बीजेपी से कम सीटों पर चुनाव लड़कर भी जेडीयू गठबंधन में सबसे

अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो यह

नीतीश कुमार के लिए संजीवनी की तरह होगा। आप यहां गौर करे कि एग्जिट पोल

अनुमानों में नीतीश कुमार की पार्टी को नुकसान के अनुमान जताए गए थे लेकिन

हुआ इसके ठीक उलट।

गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी बीजेपी के बराबर यानी 17-17 सीटों पर

चुनाव लड़ी थी। इनमें बीजेपी कोटे के सभी प्रत्याशियों की जीत हुई थी

जेडीयू ने 16 सीटों पर फतह हासिल की थी। चिराग पासवान की पार्टी भी सभी 6

सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, किशनगंज सीट से कांग्रेस की एकमात्र जीत

हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें