मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: शंकर पासवान के परिवार से मिलेगा लोजपा (रामविलास) का प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: शंकर पासवान के परिवार से मिलेगा लोजपा (रामविलास) का प्रतिनिधिमंडल

पटना। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुजफ्फरपुर के सखौरा पटसारा गांव में बुजुर्ग शंकर पासवान के कथित हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने बताया कि लोजपा (रामविलास) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "गायघाट विधानसभा के सखौरा पटसारा गांव में शंकर पासवान की राजद समर्थकों की ओर से की गई निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है।"

उन्होंने लिखा, "यह राजद समर्थकों की चुनावी हार की हताशा और जंगलराज को वापस लाने की मानसिकता का प्रतीक है।"

चिराग पासवान ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सांसद अरुण भारती, सांसद वीणा देवी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, बोचहा प्रत्याशी बेबी कुमारी और जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही व अन्य पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी जानकारी लेंगे और न्याय की मांग करेंगे।

इससे पहले, भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शंकर पासवान हत्याकांड को लेकर राजद पर हमला बोला था।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "बिहार आज भी लालू राज में हुए दलितों के नरसंहार को नहीं भूला है। अगर तेजस्वी यादव गलती से भी मुख्यमंत्री बनता है, तो दलित, महादलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के साथ अमानवीय व्यवहार होगा, और 'भूरा बाल साफ करो' की वहशी राजनीति फिर चरम पर पहुंच जाएगी।"

हालांकि, मुजफ्फरपुर पुलिस स्पष्ट कर चुकी है कि यह घटना चुनाव या वोट से जुड़ी नहीं है। रविवार को मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने बताया कि बुजुर्ग की मृत्यु का कारण मारपीट नहीं, बल्कि पेड़ से पत्ता तोड़ने से हुए विवाद में धक्का-मुक्की से गिरने के कारण हुई। फिलहाल, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले इस हत्याकांड पर राजनीतिक गरमाई हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें