मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: सारण में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शराब तस्कर घायल, गिरफ्तार, नाव से भारी मात्रा में शराब बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: सारण में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शराब तस्कर घायल, गिरफ्तार, नाव से भारी मात्रा में शराब बरामद

छपरा। बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात नाव से शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे तस्करों और पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने नाव से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दियारा क्षेत्र में एक नाव से शराब की बड़ी खेप आने की सूचना पुलिस को मिली थी।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की रात दियारा क्षेत्र में कार्रवाई की।

सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बुधवार को बताया कि पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो तस्करों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल तस्कर की पहचान अजय राय के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तस्कर नाव को किनारे लगाकर भागने लगे। इसी क्रम में पुलिस ने एक अन्य तस्कर को भी पकड़ा है। नाव से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है। पूछताछ के क्रम में शराब के आपूर्तिकर्ताओं के नाम भी सामने आए हैं, उनके खिलाफ भी छापेमारी की गई है। कई शराब के आपूर्तिकर्ताओं को पकड़ा गया है। बरामद सभी शराब उत्तर प्रदेश की बनी हुई है, जिसे नदी के रास्ते बिहार लाया जा रहा था।

बता दें कि इससे पहले सोमवार की रात छपरा पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में शिकारी राय नाम का एक अपराधी घायल हो गया था। कहा जा रहा है कि एक छापेमारी के दौरान शिकारी राय ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला, जिसमें शिकारी राय घायल हो गया। इस फायरिंग में एसआई सुमंत कुमार भी घायल हो गए थे।

शिकारी राय हत्या और लूट जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहा है।

इसके अलावा रविवार को पुलिस लाइन के पास हुई एक हत्या में भी वह शामिल था। पुलिस ने घायल शिकारी राय को सदर अस्पताल में भर्ती किया था। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल और तीन मैग्जीन बरामद किए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें