मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : दरभंगा के ऐतिहासिक जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर क्षतिग्रस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : दरभंगा के ऐतिहासिक जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर क्षतिग्रस्त

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड स्थित होरलपट्टी गांव के प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मंदिर के ऊपरी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात 11 बजे तेज बारिश और गर्जना के बीच मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शिखर पर लगा त्रिशूल भी प्रभावित हुआ।

घटना के समय मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण चल रहा था और करीब 25 श्रद्धालु परिसर में मौजूद थे। राहत की बात रही कि सभी सुरक्षित रहे। मंदिर के पुजारी शिव शंकर गिरी ने बताया कि रात में बाबा की भोग आरती और पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट बंद किए गए थे। उसी दौरान श्रद्धालु गणेशजी का प्रसाद लेने के लिए खड़े थे।

तभी अचानक तेज बारिश शुरू हुई और जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली मंदिर पर आ गिरी।

उन्होंने कहा कि बिजली इतनी तेज थी कि मंदिर के शिखर और त्रिशूल को भारी नुकसान पहुंचा। पुजारी ने बताया कि इससे पहले भी वर्षों पूर्व मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई थी, लेकिन उस समय वह वहां मौजूद नहीं थे।

उन्होंने कहा कि इस बार मंदिर को काफी क्षति पहुंची है और इसके पुनर्निर्माण तथा मरम्मत के लिए प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर मिथिलांचल की प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

उन्होंने बताया कि सावन और अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ जाती है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले इस मंदिर के संरक्षण के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें