मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: बेगूसराय में घर में घुसकर जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: बेगूसराय में घर में घुसकर जदयू नेता की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सोए हुए निलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष थे। घटना के कारणों की सही जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे पुराना विवाद बताकर मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात छौड़ाही थाना अंतर्गत पीर नगर गांव निवासी निलेश कुमार घर में सोए हुए थे, तभी तीन बाइक पर सवार होकर आए छह से सात अपराधियों ने बिना कुछ बोले सोए अवस्था में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। नीलेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इधर, गोली की आवाज सुनकर गांव और घर के लोग जब घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे। मृतक के परिजनों के मुताबिक, नीलेश रोज घर के पास ही बथान (पालतू पशुओं के रहने की जगह) में सोते थे।

घटना के समय आसपास कोई विवाद नहीं था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है, जो बारीकी से सबूत जुटा रही है।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों से पुराने जमीन विवाद की बात सामने आई है।

जमीन विवाद को लेकर मामला भी दर्ज हुआ था। इस बीच, पुलिस ने दावा किया है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, घटना को लेकर कई तरह की चर्चा भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें