मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के जमुई में नागी डैम में मिले युवती और मासूम के शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के जमुई में नागी डैम में मिले युवती और मासूम के शव

पटना। बिहार में जमुई जिले के झाझा स्थित नागी डैम में संदिग्ध हालात में एक युवती और मासूम के शव मिले। भनक लगते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शव की पहचान कर्मा निवासी पप्पू यादव की पत्नी रिंकू देवी व उसके बेटे प्रियांश कुमार (करीब 1.5 वर्ष) के रूप में की गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला दिख रहा है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है। युवती के मायके वालों ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच करेगी। पारिवारिक विवाद के कारण ही मौत का मामला लग रहा है।पुलिस के अनुसार, लोगों ने एक मासूम के शव की जानकारी पुलिस को दी लेकिन मौके पर पहुंचने पर युवती का भी शव पाया गया। मृतका के पति पप्पू यादव ने कहा कि उसकी पत्नी और बच्चा रविवार दिन में एक बजे के बाद से ही लापता थे। उसकी तलाश में वो लगे थे। अपने साला के साथ मिलकर वो पत्नी और बच्चे को खोज रहे थे लेकिन दोनों का कहीं अता-पता नहीं चला। अचानक रिश्तेदार से पता चला कि दोनों का शव मिला है। मृतका के पति का दावा है कि उसका अपनी पत्नी से कोई विवाद नहीं था। घटना को लेकर वो कुछ नहीं बता सकते।दूसरी ओर, मृतका के पिता ने अपने दामाद पप्पू यादव पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि उनकी बेटी बीड़ी बनाती थी। शनिवार को उसके दामाद ने बेटी के साथ मारपीट की। बीड़ी के पैसे की मांग को बेटी से करता था और 2200 रुपये को लेकर मारपीट किया। दहेज की मांग को लेकर भी काफी समय से दबाव डालता था और मारपीट करता था। मृतका की सास पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के द्वारा अपनी बेटी और नाती के हत्या का आरोप लगाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें